{"_id":"617067fdc1c4834c4e695d04","slug":"the-condition-of-the-groom-is-critical-even-a-child-did-not-come-to-his-senses-badaun-news-bly463576081","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की हालत नाजुक, एक बच्चे को भी नहीं आया होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की हालत नाजुक, एक बच्चे को भी नहीं आया होश
विज्ञापन
दबतोरी में लज्जावती का शव पहुंचने के बाद देखने को लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुए हादसे में घायल दूल्हे पुष्पेंद्र और उसके भांजे भोला को दूसरे दिन भी होश नहीं आया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि दो अन्य घायलों की हालत में काफी सुधार है।
मंगलवार रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वजीरगंज थाना क्षेत्र में बरातियों की कार तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई थी। इसमें दुल्हन लज्जावती और कार ड्राइवर शनि की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि दूल्हे के पड़ोसी मान सिंह ने जिला अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया था। कार में कुल नौ लोग सवार थे, जिनमें दो बच्चे थे। दूल्हा पुष्पेंद्र, उसके बहनोई अशोक, भांजे भोला और कृष्णा को बरेली रेफर कर दिया गया था। तब से उनका बरेली में इलाज चल रहा है। ये हादसा तब हुआ जब पुष्पेंद्र मंगलवार रात लज्जावती से शादी करके उन्हें विदा कराकर अपने घर बाबा कॉलोनी लौट रहे थे।
मंगलवार रात ही ट्रक नंबर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। बुधवार दोपहर पुलिस ने लज्जावती, शनि और मान सिंह के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए। उनके परिवारवाले शवों को अपने अपने घर ले गए। इधर, बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र और उसके भांजे भोला को दूसरे दिन भी होश नहीं आया है। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। जबकि उसके बहनोई अशोक और दूसरे भांजे कृष्णा की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
लज्जावती के परिवार वालों के धरे के धरे रह गए अरमान
परिवार वालों ने जिस अरमानों से लज्जावती को विदा किया था। वह सारे धरे के धरे रह गए। परिवार वालों ने ये कभी नहीं सोचा न था कि वह जिस लज्जावती को विदा कर रहे हैं। वह अपनी ससुराल तक नहीं पहुंच पाएगी। बुधवार दोपहर उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद परिवार वाले उसके शव को अपने घर ले गए। गांव के सभ्रांत लोगों ने परिवारवालों को सांत्वना दी।