{"_id":"65c1437d059f67ecf2001455","slug":"the-condition-of-the-citys-roads-is-bad-the-condition-is-expected-to-improve-with-the-budget-badaun-news-c-123-1-sbly1001-112912-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शहर की सड़कों की हालत खस्ता, बजट से दशा बहुरने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शहर की सड़कों की हालत खस्ता, बजट से दशा बहुरने की उम्मीद
विज्ञापन
बनबड़िया रोड पर जमा कीचड़। संवाद
बदायूं। शहर की सड़कों पर गड्ढों से बचने में वाहन लहरा जाना आम हो गया है। बारिश में तो यहां हालत जी का जंजाल बन जाती है। लोग फिसलते हैं, पालिका को कोसते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। दावे तो हजार होते हैं लेकिन काम रत्ती भर का नहीं होता। शहर की सड़काें की हालत सुधारने के नाम पर पुरानी सड़क पर कोलतार की लेयर डालकर काम चला लिया जाता है। अब बजट में योगी सरकार ने सड़कों पर भी धनराशि खर्च करने की बात की है तो उम्मीद है कि इनकी दशा सुधर जाए।
शहर से होकर गुजर रहे हाईवे में कई की हालत खस्ता हो चुकी है। उसावां रोड तो पूरा उधड़ा पड़ा है तो बदायूं- मुरादाबाद रोड पर भी कई जगहों पर गड्ढे हो चुके हैं। हाईवे की बात छोड़ भी दें तो शहर की मुख्य सड़कों की हालत खस्ता है। नई सराय जफा की कोठी से टिकटगंज, जोगीपुरा, शहवाजपुर, स्टेशन रोड, गद्दी चौक आदि कई मुख्य इलाके ऐसे हैं जहां सड़कों पर लोग ठोकर खा रहे हैं।
सड़कों पर बने गड्ढे कहीं-कहीं तो इतने गहरे हैं कि चौपहिया वाहन तक हिचकोले खा जाते हैं। दोपहिया वाहनों को तो गड्ढों से बचने के लिए लहराकर ही निकालना पड़ता है। रही सही कसर बारिश पूरी कर देती है जब इन सड़कों पर कीचड़ फैल जाती है तो सड़कों की फिसलन से लोग चोटिल होते हैं तो पालिका को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर पाते।
विज्ञापन
मुख्य सड़कों से इतर शहर की गलियों की तो हालत और भी ज्यादा बुरी है। लोचीनगला, शहवाजपुर, नेकपुर आदि में कई गलियां ऐसी हैं जहां जरा सी बारिश होने पर घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। योगी सरकार द्वारा जारी किए गए बजट में सड़कों के सुधार के लिए भी धनराशि देने की बात की गई है। ऐसे में लोगों को उम्मीद बंधी है कि हाईवे समेत शहर की सड़कों की दशा भी सुधर जाएगी। इधर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा के अनुसार, शहर की कई सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही सड़कों की दशा सुधरी नजर आएगी।
-
हाईवे की भी हालत सुधरने की उम्मीद
योगी सरकार ने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूरा ध्यान दिया है। इससे अब उम्मीद हो गई है कि शहर समेत जिले की कई सड़कों की स्थिति सुधर जाएगी। जिले की कई ऐसी सड़के हैं, जो जर्जर हैं। बदायूं-बिजनौर हाईवे और बरेली-मथुरा हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भी धनराशि जल्द जारी होने की लोगों को उम्मीद है।