{"_id":"691636e2a934f3538b0dd638","slug":"the-condition-of-five-connecting-roads-will-change-at-a-cost-of-rs-275-crore-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150842-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पौने चार करोड़ की लागत से बदलेंगे पांच संपर्क मार्गों के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पौने चार करोड़ की लागत से बदलेंगे पांच संपर्क मार्गों के हालात
विज्ञापन
बदायूं। ग्रामीण क्षेत्र के पांच संपर्क मार्गों के कायाकल्प के लिए करीब पौने चार करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इन मार्गों के निर्माण और मरम्मत से सैकड़ों गांवों के लोगों को राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
जिले में लंबे समय से ग्रामीणों इलाकों की सड़कों के जर्जर हालात को लेकर आवाज उठाई जा रही थी। कीचड़, गड्ढे और जलभराव के कारण आवागमन में दिक्कत होती थी। अब शासन की स्वीकृति के बाद इन सड़कों को पक्का और मजबूत बनाया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बहबलपुर धीमर से नगला मार्ग होते हुए रैपुरा खाम तक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इस मार्ग पर 99.30 लाख से एक छोटा रपटा भी बनाया जाएगा। इससे बरसात के मौसम में पानी भरने की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी वहीं, गढि़या रंगीन लालपुर खाद मार्ग से कटकौरा तक 3.500 किलोमीटर की सड़क के लिए 113.48 लाख रुपये मिले हैं। इकलरा पथरामई से जसवंत नगला तक 1.850 किलोमीटर सड़क को 157.12 लाख रुपये से सही की जाएगी।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के सभी परियोजनाओं का टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर दिसंबर के अंत तक निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। सभी का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के लिए विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। इन मार्गों के बन जाने से ग्रामीणों का संपर्क न सिर्फ बाजारों और शहरी इलाकों से आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलें और उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी।