{"_id":"64af013a8774642d350c0287","slug":"the-color-of-devotion-on-the-highway-troupes-of-kanwariyas-came-out-dancing-badaun-news-c-123-1-bdn1001-754-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर चढ़ा भक्ति का रंग.. थिरकती निकलीं कांवड़ियों की टोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर चढ़ा भक्ति का रंग.. थिरकती निकलीं कांवड़ियों की टोलियां
विज्ञापन
कछला से कांवड़ लेकर निकले पीलीभीत के कांवड़िये।
फोटो- 8
पीलीभीत और बरेली के शिवभक्तों ने गंगाघाट पर की पूजा-अर्चना
मनमोहक कांवड़ रहीं लोगों के आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। कछला गंगाघाट से बुधवार को निकलीं कांवड़ियों की टोलियों से हाईवे भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। पीलीभीत और बरेली के कांवड़ियों ने घाट पर ही कांवड़ सजाईं। हाईवे पर थिरकते कांवड़ियों का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया।
कांवड़ियों की टोलियों के गंगाघाट से कांवड़ यात्रा शुरू करने का सिलसिला तड़के से ही शुरू हो गया। दोपहर बाद यहां से बरेली-मथुरा हाईवे से होकर निकलीं कांवड़ियों की टोलियों में शामिल पीलीभीत में जीआईसी रोड इलाके के निवासी रोहित अग्रवाल ने बताया कि उनकी टोली में आठ शिवभक्त हैं।
उनकी टोली सोमवार को पीलीभीत के ही गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेगी। इसके अलावा पीलीभीत की ही दूसरी टोली के सदस्यों में धर्मेंद्र वंशवाल समेत शिवभक्त झूमते हुए हाईवे से होकर शिवालय की ओर बढ़ते चले गए।
विज्ञापन
बरेली और बदायूं जिलों के शिवभक्तों की दो-तीन टोलियों के साथ कलाकारों ने नृत्य किया। भोले की भक्ति से सराबोर भजनों की धूम रही। इधर, गंगाघाट पर शाम तक कांवड़ियों ने आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। गंगाघाट पर कासगंज जिले के कांवड़ियों की संख्या काफी रही।
पुरोहित हरीओम शर्मा ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। घाट पर कछला नगर पंचायत के ईओ रतन कुमार पांडेय और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।