फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The collision killed by tractor to cultivate the

ट्रैक्टर की टक्कर से सींच पर्यवेक्षक की मौत

Mon, 27 Apr 2015 08:29 PM IST
Ujani
Ujani Updated Mon, 27 Apr 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन

दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार पिता-पुत्र को ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नक्षत्रपाल यादव सिंचाई विभाग में सींच पर्यवेक्षक थे।

विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर दिल्ली हाईवे पर गांव कुडानरसिंहपुर के पास हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर गोबरा निवासी सींच पर्यवेक्षक नक्षत्रपाल यादव (50) चतुर्थ डिवीजन के स्थानीय कार्यालय पर होने वाली विभागीय मीटिंग में शामिल होने के लिए बेटे देवेंद्र सिंह के साथ बाइक से घर से चले। बाइक देवेंद्र (35) चला रहा था। कुडानरसिंहपुर के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर के फंस कर बाइक घिसट गई। सिर में गंभीर चोट लग जाने से सींच पर्यवेक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवेंद्र घायल है।
विज्ञापन

हादसे की भनक लगते ही कुडानरसिंहपुर के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर लिया। ड्राइवर को भी भागने नहीं दिया गया। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सींच पर्यवेक्षक के शव के साथ उसके बेटे को अस्पताल पहुंचा दिया। ड्राइवर के साथ ही ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सींच पर्यवेक्षक की मौत की सूचना के बाद सिचाई कर्मियों के साथ अफसर भी अस्पताल आ गए। उन्होंने मृतक के घायल बेटे से हादसे के बारे में जानकारी हासिल की। एसएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed