{"_id":"66c0f4cd6f578cd4ba0df184","slug":"the-city-roads-were-flooded-in-just-half-an-hour-of-rain-badaun-news-c-123-1-sbly1001-124268-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आधे घंटे की बारिश में ही भर गईं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आधे घंटे की बारिश में ही भर गईं शहर की सड़कें
विज्ञापन
आर्य समाज रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बदायूं। शहर में शनिवार दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। सड़कों पर जलभराव हो गया। उधर, बारिश के बाद धूप निकल आने से लोग उमस से परेशान हो गए। मौसम विशेषज्ञों ने 21 अगस्त तक रोजाना बारिश होने की संभावना जताई है।
शनिवार सुबह से ही शहर में बादल छाए हुए थे। दिन में बीच-बीच में धूप निकल रही थी। दोपहर दो बजे के करीब बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश की वजह से शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगाें को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़-दो घंटे बाद पानी उतरा तो हालात सामान्य हो सके।
उधर, बारिश के कुछ देर बाद ही धूप निकल आई। इससे लोग उमस से परेशान हो गए। कृषि विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, इस सप्ताह हल्की बारिश होने की संभावना है। तापमान भी 32 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत
बिल्सी। शनिवार शाम छह बजे हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश होने से नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी में लोगों को जलभराव की समस्या से भी जूझना पड़ा। करीब तीन घंटे तक सड़कों पर पानी भरा रहा। अंबियापुर ब्लाक के पीछे बनी नई बस्ती में काफी पानी भर गया, जिससे यहां के लोगों को निकलने में परेशानी हुई। संवाद