फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The city could not get relief from traffic jams, plans remained limited to papers.

Budaun News: शहर को जाम से नहीं मिल सकी निजात, कागजों तक सीमित रहे प्लान

Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The city could not get relief from traffic jams, plans remained limited to papers.
शहर में हाथी पार्क के पास लगा जाम। संवाद - फोटो : Archive
बदायूं। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से कई बार प्लान बनाया गया। लेकिन, आज तक स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया जा सका है। इसके चलते शुक्रवार को लोगों को दिन भर जाम की समस्या से जूझना पड़ा है।
विज्ञापन


शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। घंटाघर, बड़ा बाजार, लालपुल, कचहरी सड़क और इंदिरा चौक पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय हालात और बिगड़ जाते हैं। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने वन-वे सिस्टम, नो-एंट्री जोन और वैकल्पिक रूट का प्लान तैयार किया था। कुछ दिनों तक अभियान चलाकर चालान भी काटे गए, लेकिन उसके बाद कार्रवाई ठंडी पड़ गई। नगर पालिका और प्रशासन के बीच समन्वय की कमी से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी अधूरा रह जाता है। टीएसआई अजयपाल सिंह ने बताया कि जाम से निपटने के लिए प्रयास चल रहा है। जल्द ही सुधार दिखेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed