{"_id":"6983a52ba643282735084e42","slug":"the-cheating-mafia-will-not-be-spared-they-will-face-the-nsa-national-security-act-and-a-fine-of-one-crore-rupees-badaun-news-c-123-1-bdn1036-156523-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नकल माफिया की खैर नहीं, लगेगा एनएसए और एक करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नकल माफिया की खैर नहीं, लगेगा एनएसए और एक करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी। संवाद
बदायूं। उत्तर प्रदेश में नकल माफिया की अब खैर नहीं। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री एवं बदायूं की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 पूरी तरह नकल-विहीन कराई जाएगी। चेतावनी दी कि नकल कराने या कराने में मदद करने वालों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी, साथ ही एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और संपत्ति कुर्क की कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।
विशेष बातचीत में मंत्री गुलाब देवी ने बताया कि 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनीटरिंग लखनऊ से की जाएगी। जैसे ही किसी केंद्र पर संदिग्ध गतिविधि सामने आएगी, तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बोलीं, दोषी पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और बाहरी तत्वों को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब केवल परीक्षा निरस्त करना या छात्र को दंडित करना ही पर्याप्त नहीं है। नकल के पीछे काम कर रहे संगठित गिरोहों को तोड़ना सरकार का लक्ष्य है। इसलिए नकल माफिया पर एफआईआर दर्ज कराकर उनकी अवैध संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। (संवाद)
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का भय न रखें छात्र
प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का भय न रखें। सरकार का उद्देश्य सख्ती नहीं, बल्कि मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को उनका हक दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परीक्षा अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था, गोपनीयता और पारदर्शिता में कोई कमी न रहे।