{"_id":"2b4ede6db3e91a70b59beeb612565726","slug":"the-charge-deepiaro-rights-limited-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी डीपीआरओ के अधिकार किए सीमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी डीपीआरओ के अधिकार किए सीमित
badaun
Updated Tue, 30 Jun 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने एक आदेश जारी कर प्रभारी डीपीआरओ राजेश यादव के अबतक के अधिकारों को दायरे में सीमित कर दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी एक आदेश में बीडीओ, एडीओ समेत अधीनस्थों को कहा गया कि वेतन संबंधी कार्यवाही को छोड़कर उनके द्वारा स्थानांतरण आदि कार्य बिना डीएम की अनुमति के नहीं होंगे और जो अधीनस्थ बिना डीएम की अनुमति वाले उनके किसी आदेशों और कार्यवाही में शामिल होंगे, वे इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। सीडीओ ने डीपीआरओ के अबतक हुए ऐसे आदेशों को भी निष्प्रभावी किया है जो वे प्रतिबंधित कार्यों के लिए कर चुके हैं। इस संबंध में सीडीओ ने अपने आदेशों की प्रति डीएम, वरिष्ठ कोषाधिकारी समेत संबंधितों को भी भेज दी है।