फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The census in the district will be conducted by creating 6,254 blocks.

Shahjahanpur News: जनपद में 6254 ब्लॉक बनाकर होगी जनगणना

Thu, 02 Apr 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The census in the district will be conducted by creating 6,254 blocks.
शाहजहांपुर। जनगणना की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। जनपद को 6254 ब्लॉकों में बांटा गया है। एक ब्लॉक में 700 से 800 की जनसंख्या या 180 से 200 मकान शामिल किए गए हैं। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण और गणना डिजिटल माध्यम से की जाएगी। यह कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। जनगणना में 8200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जनगणना के लिए 104 फील्ड ट्रेनर 10 से 25 अप्रैल के बीच प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण देंगे। जनगणना शुरू होने से 15 दिन पहले स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक गठन, स्लम ब्लॉक चिह्नांकन, प्रगणक और सुपरवाइजर की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

छह प्रगणक पर एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की गई है। सुपरवाइजर की निगरानी चार्ज 21 चार्ज अधिकारी करेंगे। प्रगणकों को मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करनी होगी और डाटा को नियमित रूप से सिंक करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, किसी परिवार ने स्वगणना की होगी तो उसकी एसई आईडी के आधार पर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या से जुड़े सटीक आंकड़े तैयार करके पोर्टल पर फीड किए जाएंगे। ब्लॉकों के नक्शे तैयार किए जाएंगे। इसी के आधार आगे जनगणना का कार्य होगा।
-----
गलत जानकारी देने पर होगी विधिक कार्रवाई
जनगणना में गलत जानकारी देने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के सरकार की ओर से निर्देश दिए गए हैं। जनगणना कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी के नदारद होने पर उनके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-----
डीएम बनाए गए प्रमुख जनगणना अधिकारी

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रमुख जनगणना अधिकारी तो एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिलास्तरीय 48 अधिकारियों की सूची तैयार की गई है।

-------
जनगणना को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उनको प्रशिक्षण देने के बाद जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लोगों से अपील की है कि जनगणना में गलत जानकारी नहीं दें। जनगणना करने वाले प्रगणक का सहयोग करें।
- अरविंद कुमार, एडीएम एफआ, नोडल अधिकारी जनगणना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed