{"_id":"5a3fe85b4f1c1bce408bf024","slug":"the-buzzing-christmas-market-a-lot-of-selling-toffee-cake","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलजार रहा क्रिसमस बाजार, खूब बिके टॉफी-केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलजार रहा क्रिसमस बाजार, खूब बिके टॉफी-केक
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
xmas
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाम तक दुकानों पर लगी रही ग्राहकों की भीड़
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शहर का क्रिसमस बाजार गुलजार रहा। रविवार को गिफ्ट की दुकानों पर खासी भीड़ रही। बाजारों में देर शाम तक खरीददारी करने वालों की भीड़ लगी रही।
शहर के मेन मार्केट, घंटाघर बाजार, हलवाई चौक और टिकटगंज आदि स्थानों पर क्रिसमस से जुड़े गिफ्ट आइटम दुकानों पर खासतौर से सजाए गए थे। सेंटा क्लॉज की हर साइज की ड्रेस दुकानों पर मौजूद थी। यह ड्रेस 180 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की रेंज में मौजूद थी। इसके साथ ही टॉफी, चॉकलेट आदि के गिफ्ट पैक बनाकर रखे गए थे। इनकी खासी डिमांड भी थी। क्रिसमस ट्री भी दुकानों के बाहर सजाकर रखे गए थे, जो ग्राहकों को लुभा रहे थे। घरों में सजावट के लिए पॉलीथिन व कागज की रंगबिरंगी झालरें भी बिक्री के लिए खासतौर पर तैयार कराई गई थीं। चाइनामेड झालरें, लाइटें भी डिमांड में थीं, जो सस्ती होने के साथ ही आकर्षक लग रही थीं। आतिशबाजी भी कुछ दुकानों पर खासतौर पर रखी गई थी। इनमें रॉकेट, बम, अनार और रोशनी वाले पटाखे ज्यादा बिक रहे थे। इन्हें खरीदने वाले किशोर और युवा वर्ग के लोग थे। इनका कहना था कि यीशु के जन्म के साथ ही वह पटाखे छोड़कर खुशी मनाएंगे।
बेकरी पर क्रिसमस केक की डिमांड थी। इन्हें कई खास डिजाइन में बनाया गया था। इनके रेट 340 से 800 रुपये तक थे। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इनकी खरीददारी कर रहे थे। इनके अलावा पेस्टी व अन्य प्रकार की मिठाइयां भी खूब खरीदी जा रही थीं।