{"_id":"678ff179c881d8b4f70b65b9","slug":"the-bull-trampled-the-farmer-to-death-badaun-news-c-123-1-bdn1007-133067-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांड़ ने किसान को पटक-पटककर मार डाला
Wed, 22 Jan 2025 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
छोटे का फाइल फोटो।
- फोटो : हाजी रजा की दो करोड़ से अधिक की संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस।
जरीफनगर(बदायूं)। गांव कुंवरपुर चांदन में मंगलवार सुबह पांच बजे सांड़ ने गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। सांड़ ने सींग से उठाकर किसान को कई बार जमीन पर पटका। इससे किसान की गर्दन के आर-पार सींग हो गया। सांड़ के हमले में लहूलुहान हुए किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
कुंवरपुर चांदन गांव निवासी छोटे (75) पुत्र अलाउद्दीन सोमवार रात गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे नींद से जागे किसान ने देखा कि एक सांड़ खेत में घुसकर गेहूं की फसल को चर रहा है। यह देख किसान ने सांड़ को खेत से भगाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच वह किसान पर हमलावर हो गया।
बेकाबू सांड़ किसान के पीछे पड़ गया। जिससे बुजुर्ग छोटे लड़खड़ाकर खेत में गिर गए। इसके बाद सांड़ ने किसान को सींग से उठाकर जमीन पर कई बार पटका। एक सींग किसान की गर्दन के पार हो गया। सांड़ किसान को सींग से उठाकर खेत में घूमने लगा। किसान की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत से लोग पहुंचे। उन्होंने लाठी-डंडे से सांड़ पर वार किए। तब जाकर सांड़ ने खून से लथपथ किसान को बमुश्किल छोड़ा। लेकिन, तब तक किसान की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते खेत पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि किसान के दो बेटे एवं दो बेटी हैं। उनके पास तीन बीघा खेती थी, उसी से परिवार का पालन पोषण करते थे।