{"_id":"650888c168849a526704f3f7","slug":"the-buffalo-picked-up-the-farmer-and-threw-him-into-a-water-filled-pit-he-died-by-drowning-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4550-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भैंस ने उठाकर किसान को पानी भरे गड्ढे में फेंका, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भैंस ने उठाकर किसान को पानी भरे गड्ढे में फेंका, डूबकर मौत
विज्ञापन
मृतक राम सिंह का फाइल फोटो।
गंडाह गांव में हुई घटना, दोपहर के समय भैंस चरा रहा था रामसिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंडाह में किसान राम सिंह (55) को भैंस ने उठाकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। देर शाम जब लोगों ने उनका शव गड्ढे में उतराता हुआ दिखा तो उनकी मौत की जानकारी हुई।
ग्राम गंडाह निवासी राम सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक राम सिंह सोमवार दोपहर गांव के नजदीक एक गड्ढे के किनारे भैंसों को चरा रहे थे। वहां गांव के अन्य लोगों की भैंसें भी चर रहीं थीं। ग्रामीणों की भैंसें चरते हुए उनकी भैंसों के नजदीक पहुंच गईं। कहीं भैंसें आपस में लड़ न जाएं, जिससे राम सिंह अपनी भैंसों को अलग करने लगे।
तभी एक भैंस ने उन्हें उठाकर पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। उस दौरान ग्रामीणों ने राम सिंह पर ध्यान नहीं दिया लेकिन शाम करीब छह बजे अचानक लोगों ने उनका शव पानी भरे गड्ढे में उतराता देखा। इससे मौके पर भीड़ लग गई। किसान के परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। उसके बाद परिवार वाले शव को ले गए।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।