फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bride said - will not go to her in-laws house without voting, the groom also performed national religion

Budaun News: दुल्हन बोली- बिना मतदान नहीं जाऊंगी ससुराल, दूल्हे ने भी निभाया राष्ट्रधर्म

Fri, 12 May 2023 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
The bride said - will not go to her in-laws house without voting, the groom also performed national religion
11बीडीएन61-वोट डालने के बाद निशान दिखाते आदित्य मिश्रा साथ में उनके पिता अनिल मिश्रा। संवाद
- बुधवार की रात हुई थी शिल्पी और आदित्य की शादी, बृहस्पतिवार को होनी थी विदाई
विज्ञापन

- दूल्हे ने भी पहले किया मतदान, इसके बाद नवदंपती नए सफर की राह में आगे बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। निकाय चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर की एक बेटी और उसके पति ने तो इस दिन को यादगार ही बना दिया। पुरानी चुंगी स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार रात बरात आई थी। बृहस्पतिवार की सुबह बेटी की डोली उठनी थी, मगर उसने घरवालों से साफ कह दिया कि मतदान के बाद ही वह ससुराल जाएगी। फिर वैसा ही हुआ। उधर, घर पहुंचने से पहले दूल्हा भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचा और वोट डाला।
शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी पूर्व सभासद स्व. राजेश शर्मा की पुत्री शिल्पी दुल्हन के लिबास और हाथ में रची मेहंदी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिल्पी की शादी बदायूं जिले के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी अनिल मिश्रा के बेटे आदित्य के साथ हुई है। बुधवार की रात उसकी बारात आई थी। शादी की सारी रस्में रात में ही पूरी हो गईं। इसके बाद विदाई की बात होने लगी। मगर शिल्पी को पता था कि निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान है। इसलिए उसने कह दिया कि वह तब तक ससुराल नहीं जाएगी जब तक कि अपना वोट नहीं डाल लेगी।
विज्ञापन

उसकी मंशा जानकर उसे ससुराल वाले भी प्रभावित हो गए। उन्होंने तत्काल इसकी इजाजत भी दे दी। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, शिल्पी कार से पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। शिल्पी ने बूथ के अंदर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उसकी बरात रवाना हो गई। नगर पंचायत मुडिया में भी मतदान था। जब दुल्हन को लेकर दूल्हा आदित्य वहां पहुंचा तो घर जाने के बजाय वह सीधा पोलिंग बूथ पर पहुंचा और कार से उतरकर लाइन में लग गया। अपने मत का प्रयोग करने के बाद ही इस नए जोड़े ने घर में प्रवेश किया।

11बीडीएन61-वोट डालने के बाद निशान दिखाते आदित्य मिश्रा साथ में उनके पिता अनिल मिश्रा। संवाद

11बीडीएन61-वोट डालने के बाद निशान दिखाते आदित्य मिश्रा साथ में उनके पिता अनिल मिश्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed