फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bride reached her in-laws' house sitting in a Dunlop

Budaun News: डनलप में बैठकर ससुराल पहुंची दुल्हन

Sat, 13 Jul 2024 06:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 13 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
The bride reached her in-laws' house sitting in a Dunlop
शादी होकर आई दुल्हन पुल से नीचे उतरती हुई। संवाद
दातागंज। गांव नवादा वरन में दुल्हन ने अपनी ससुराल पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का यादगार सफर तय किया। क्षेत्र में आई बाढ़ की वजह से परिजनों ने दुल्हन के लिए डनलप का इंतजाम कराया। इसके बाद उसमें बिठाकर पांच किलोमीटर दूर ससुराल में पहुंचाया। वहीं, इस दौरान गांव के युवा साथ रहे ताकि खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा वरन निवासी लटूरी सिंह के बेटे सोनू की बरात बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर क्षेत्र में गई थी। दूल्हा बने सोनू को भी डनलप में बिठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था, इसके बाद वह वाहन से समारोह स्थल तक पहुंचे थे। विदा होकर शुक्रवार को दुल्हन को ससुराल लाया गया। ससुराल से करीब पांच किलोमीटर पहले बोलेरो ने दुल्हन और दूल्हा समेत अन्य बरातियों को उतारा, क्योंकि उसके बाद सड़क पर बाढ़ का पानी ही पानी था।
विज्ञापन


दुल्हन को घर तक सुरक्षित ले जाने के लिए डनलप व ट्रैक्टर-ट्राली का इंतजाम किया गया। इसके बाद उसमें बिठाकर पांच किलोमीटर तक बाढ़ के पानी से होकर घर तक पहुंचाया गया। गांव के प्रधान दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद

शादी होकर आई दुल्हन पुल से नीचे उतरती हुई। संवाद

शादी होकर आई दुल्हन पुल से नीचे उतरती हुई। संवाद

शादी होकर आई दुल्हन पुल से नीचे उतरती हुई। संवाद

शादी होकर आई दुल्हन पुल से नीचे उतरती हुई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed