{"_id":"69936a55e417cc71550954d9","slug":"the-boycott-will-continue-until-the-transfer-of-the-sdm-administration-badaun-news-c-123-1-sbly1006-157435-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसडीएम प्रशासन के स्थानांतरण तक जारी रहेगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसडीएम प्रशासन के स्थानांतरण तक जारी रहेगा बहिष्कार
विज्ञापन
बिल्सी तहसील में एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार सभागार में हुई। बैठक में एसडीएम प्रशासन पर अधिवक्ताओं के साथ पूर्व में किए गए कथित अभद्र व्यवहार एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि जब तक संबंधित एसडीएम प्रशासन का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनके न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रखा जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील बिल्सी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। आरोप लगाया कि यहां तैनात उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। महासचिव ज्ञानसिंह त्यागी ने कहा कि एसडीएम प्रशासन का व्यवहार अधिवक्ताओं एवं जनता के प्रति उचित नहीं है। इसके कारण समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है और फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, गिरीश बाबू, सोहनपाल, रामनाथ शर्मा, मुनीश सक्सेना, सतेंद्र पाल सिंह, अरविंद सिंह, सलीम मियां, हेमेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।