{"_id":"689254a3be36060239090424","slug":"the-boom-of-adhauli-gate-got-damaged-due-to-the-fight-between-the-bulls-the-trolley-loaded-with-corn-got-stuck-badaun-news-c-123-1-sbly1035-144548-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सांड़ों की लड़ाई में अढ़ौली फाटक का बूम खराब... फंस गई मक्का लदी ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सांड़ों की लड़ाई में अढ़ौली फाटक का बूम खराब... फंस गई मक्का लदी ट्रॉली
विज्ञापन
उझानी में अढ़ौली फाटक खुलने का इंतजार करते राहगीर। संवाद
- फोटो : संवाद
उझानी। अढ़ौली फाटक के पास मंगलवार सुबह आठ बजे दो सांड़ लड़ गए। इससे फाटक का इलेक्ट्रॉनिक बूम खराब हो गया। कर्मचारियों ने बूम ठीक कर आवागमन सुचारू कराया। इसी दौरान मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली भी ट्रैक पर फंस गई। इसे लेकर अफरातफरी मची रही।
टनकपुर- अछनेरा एक्सप्रेस के मथुरा की ओर जाने के बाद मालगाड़ी पास कराने के लिए गेटमैन मुकेश कुमार ने फाटक बंद कर दिया। उसी दौरान दो सांड़ लड़ते हुए ट्रैक की ओर आ गए। दोनों सांड़ की लड़ाई से इलेक्ट्रॉनिक बूम खराब हो गया। मालगाड़ी पास हो जाने के बाद फाटक खोलने को स्विच ऑन किया गया तो बूम नहीं उठा।
इलेक्ट्रॉनिक बूम खराब हो जाने से फाटक के दोनों ओर मक्का लदे वाहनों समेत गाड़ियों की कतार लग गई। गेटमैन की सूचना के बाद इंजीनियर ने बूम ठीक किया। इसे लेकर आधा घंटे तक राहगीरों को परेशानी हुई। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे मिनी बाइपास की ओर से कस्बे में मक्का लेकर जा रही ट्रैक्टर- ट्रॉली फंस गई। ट्रॉली और ट्रैक्टर के बीच हुक टूट गया था। चालक ने दूसरा ट्रैक्टर मंगाकर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद ट्रॉली को हटवाया। इससे करीब 10 मिनट बाद ही कासगंज की ओर से बरेली की ओर मालगाड़ी पास हुई। स्टेशन मास्टर अनुराग सिंह ने बताया कि मक्का लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली फंसने से किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --

उझानी में अढ़ौली फाटक खुलने का इंतजार करते राहगीर। संवाद- फोटो : संवाद