{"_id":"615ca5ba8ebc3e6240273860","slug":"the-body-of-the-girl-of-bareilly-was-buried-on-the-banks-of-aril-river-after-killing-badaun-news-bly461961231","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर अरिल नदी किनारे दफनाया था बरेली की युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर अरिल नदी किनारे दफनाया था बरेली की युवती का शव
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। मंगलवार को बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने तीन माह से लापता युवती के शव के अवशेष अरिल नदी किनारे से बरामद किए। युवती बरेली के जोगी नवादा की रहने वाली थी। बारादरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस उन्हें अपने साथ बरेली ले गई है।
जुलाई में बरेली के जोगीनवादा निवासी प्रिया (20) पुत्री चंद्रपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस पर उसके पिता ने बारादरी थाना पहुंचकर पांच जुलाई को प्रिया की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से बारादरी पुलिस युवती को तलाश कर रही थी। पुलिस ने कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से सोमवार को बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पुठी सराय निवासी राजवीर पुत्र कप्तान सिंह, सतेंद्र सिंह पुत्र हरेंद्र सिंह और सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जंगबाजपुर निवासी गोर्वधन पुत्र पूरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती की गई तो उन्होंने बताया कि प्रिया को राजवीर लेकर गया था। कुछ दिन उसने प्रिया को अपने गांव में रखा। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को ले जाकर अरिल नदी किनारे दफना दिया।
मंगलवार को बारादरी थाना पुलिस आरोपियों को लेकर अरिल नदी किनारे पहुंची। इस पर बिनावर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद आरोपियों के बताए स्थान को खुदवाया गया। वहां से कुछ हड्डियां बरामद हुईं हैं। पुलिस उन्हें अपने साथ बरेली ले गई। इसमें राजवीर के परिवारवाले शामिल बताए जा रहे हैं।