{"_id":"67f1861f39501da506096ff8","slug":"the-body-of-the-dcm-driver-was-found-hanging-from-a-noose-inside-the-house-badaun-news-c-123-1-sbly1018-136936-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला डीसीएम चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर के अंदर फंदे से लटका मिला डीसीएम चालक का शव
Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। घर में अकेले रह रहे डीसीएम चालक का शव शनिवार को अपने घर में फंदे पर लटका मिला। शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। सुबह घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लिया। पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय के रहने वाले सुनील (45) की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई धर्मेंद्र, भाभी आशा व छोटे भाई राजा के साथ रहते थे।
दीपावली पर भाई धर्मेंद्र की मौत हो गई। इसके बाद छोटा भाई राजा व भाभी आशा व उसके बच्चे घर पर रहने लगे। डीसीएम चालक सुनील शराब के लती थे।
वह छोटे भाई राजा के साथ अक्सर मारपीट करते थे। परेशान होकर आशा अपने बच्चों और देवर राजा को लेकर मायके चली गई और करीब एक महीने से वहीं रह रही है। इस दौरान घर में सुनील ही रह रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले सुनील दिखाई दिया, वह बहुत नशे में था।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह को घर से बदबू आ रही थी। राहगीरों ने आसपास के लोगों को बताया तो देखा कि सुनील का घर अंदर से बंद है। शक होने पर लोगों ने सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सुनील का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ है।
सुनील के भाई व भाभी को घटना की सूचना दी गई। जांच पड़ताल के लिए फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम को भेज दिया।
मौत की सूचना पर भाई समेत अन्य रिश्तेदार पोस्टमाॅर्टम हाउस पर पहुंच गए। शव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। शव करीब पांच दिन पुराना था। बदबू आ रही थी। अधिक शराब के नशे के बाद उसने आत्महत्या की है।