फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of Rajendra of Ushait was vin Sot river.

Budaun News: उसहैत के राजेंद्र का था सोत नदी में मिला शव

Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
The body of Rajendra of Ushait was vin Sot river.
उसहैत। दो दिन पहले सोत नदी में पड़ा मिला शव उसहैत के राजेंद्र का निकला। बताते हैं कि 20 सितंबर को पक्का पुल के नीचे सोत नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। उस वक्त शव की पहचान नहीं हो पाई थी। इससे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया था। इसके साथ ही व्यक्ति के शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही थी। इस छानबीन के दौरान पुलिस को पक्का पुल के नजदीक का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें व्यक्ति अपने हाथों से गांजा का पेड़ मलता दिखाई दे रहा था। उसके आधार पर पुलिस व्यक्ति के बारे में पता कर रही थी। शुक्रवार देर शाम पता चला कि व्यक्ति कस्बे के वार्ड नंबर एक निवासी राजेंद्र सक्सेना था। उसके परिवार वालों ने शव की पहचान करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। अब शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed