फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a young man who had come to his in-laws' house was found hanging from a noose, murder charges were made

Budaun News: ससुराल आए युवक का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का लगाया आरोप

Fri, 05 Sep 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come to his in-laws' house was found hanging from a noose, murder charges were made
कादरचौक। भमुइया गांव में ससुराल आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बिल्सी के गांव अकौली अबरार (30) पुत्र नत्थू अपनी पत्नी शमा से मिलने मंगलवार को ससुराल आया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसने मोबाइल पर घरवालों से बातचीत की। कुछ ही देर बाद वह ससुराल के ही एक खाली मकान में गया। उसके बाद उसका शव वहां फंदे से लटकता मिला। परिजन और ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को बताया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अबरार की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अबरार ने कभी आत्महत्या जैसे कदम के संकेत नहीं दिए थे, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सूचना पर कादरचौक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ धनजंय सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------------------------
विज्ञापन

परिवार में पसरा मातम
अबरार का निकाह लगभग 10 वर्ष पहले शमा से हुआ था। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घरवालों का रो-रोकर खराब हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed