{"_id":"67c9f5d56fb16d03fa04cb28","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-in-a-room-of-the-house-badaun-news-c-123-1-bdn1008-135297-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fri, 07 Mar 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पालनगर में बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में फंदे पर युवक का शव लटका मिला। घर में किराये पर रह रहे एक सिपाही ने फंदे पर युवक का शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। देर शाम तक परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। इसके बाद परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मूलरूप से वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा लाड़पुर निवासी मृृदुल (25) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेकपुर से सटे मोहल्ला पालनगर में चार साल से घर पर अकेला रहता था। उसके माता-पिता का 15 साल पहले निधन हो चुका है। मृृदुल बुधवार दोपहर बरेली के बीडीए कॉलोनी स्थित ननिहाल से घर लौटा था। इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया था।
बृहस्पतिवार सुबह मृदुल की घर में चहलपहल नहीं दिखी। इस पर किराये के कमरे में रह रहे यूपी डायल के सिपाही मनोज कुमार उन्हें कमरे में देखने गए। जहां पंखे पर फंदे से मृदुल का शव लटका मिला। सिपाही ने लहरा लाड़पुर में रह रहे परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने फंदे से शव उतारा।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों ने मृृदुल की हरिद्वार में रह रही बहन को घटना की सूचना देकर बुलाया। वह शाम करीब चार बजे हरिद्वार से बदायूं पहुंची। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंंतिम संस्कार कर दिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना एवं शिकायत थाना स्तर पर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।