{"_id":"697a63318b36ea5c5e049863","slug":"the-body-of-a-young-man-from-faridpur-was-found-lying-in-the-bushes-in-dataganj-badaun-news-c-123-1-sbly1018-155978-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज में झाड़ियों में पड़ा मिला फरीदपुर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज में झाड़ियों में पड़ा मिला फरीदपुर के युवक का शव
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व निर्देश देते सीओ केके तिवारी। संवाद
दातागंज (बदायूं)। गांव वीरमपुर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बुधवार को झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव के आसपास छानबीन की। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला महादेव निवासी बृजेश राठौर (36) पुत्र नंदकिशोर के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को जिला मुख्यालय भिजवाया गया है।
जिला मुख्यालय पहुंचे मृतक के पिता नंदकिशोर ने बताया कि बृजेश मंगलवार को शराब पीकर घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे डांट दिया। इसी बात पर उसने घर में रखे सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी थी। इसके बाद वह घर से दातागंज के गांव घिलौर जाने की कहकर निकल गया। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब है। उसका बरेली में उपचार चल रहा है, लेकिन वह शराब के नशे में कुछ नहीं देख रहा था।
पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस ने फोन से सूचना दी, जिस पर परिवार के साथ वह जिला मुख्यालय पहुंचा। वहां उसका शव झाड़ियों में कैसे आया, यह हत्या की ओर इशारा कर रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को शिकायती पत्र देंगे।
विज्ञापन
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन शव अपने साथ ले गए हैं।