फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a retired head constable was found hanging from a noose

Budaun News: सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिला

Mon, 12 Aug 2024 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a retired head constable was found hanging from a noose
वीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कुंवरगांव। कस्बे में स्थित श्मशान भूमि में रविवार सुबह सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह (75) का शव फंदे से लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि वीरेंद्र सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एक अस्पताल से उनका इलाज भी चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक तनाव से भी गुजर रहे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कस्बा निवासी वीरेंद्र सिंह 15 साल पहले मुरादाबाद के आरपीएफ से हेड कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तब से वह कुंवरगांव कस्बे में ही रह रहे थे। बेटे सचिन का कहना है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे खेत पर जाने की बात कहकर वह घर से निकले थे। उनका खेत श्मशान भूमि के नजदीक है।
विज्ञापन

बेटा सुबह करीब 10 बजे घूमता हुआ खेत पर पहुंचा था, लेकिन वहां उसे पिता दिखाई नहीं दिए। वह श्मशान भूमि के नजदीक से घर लौट रहा था। तभी उसकी नजर श्मशान भूमि के भीतर गई। यहां एक पेड़ पर चादर के फंदे से उसके पिता का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने शव को फंदे से उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रामेंद्र सिंह को बेटे सचिन ने बताया कि पिता काफी समय से बीमार थे। करीब दो माह पहले वह पैरालाइसिस का शिकार भी हो गए थे। बीमारी के कारण उनकी आवाज भी कम निकल रही थी। वीरेंद्र सिंह के आठ बच्चे हैं। उनमें दो बेटे सचिन सिंह और अमित सिंह हैं। बेटियां सपना, मिनेश, ममता, आरती, गुंजन और ज्योति की शादी हो चुकी है। वह यहां दोनों बेटों और पत्नी गंगा देवी के साथ रह रहे थे।


घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव



बिल्सी। रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव रिसौली में एक युवक का शव उसी के घर की दूसरी मंजिल पर पड़े टिन शेड में रस्सी के फंदे से लटका मिला।



रिसौली गांव निवासी अमन कुमार (18) पुत्र हरकिशोर शनिवार रात घर की दूसरी मंजिल पर सोने गया था। सुबह जब अमन काफी देर तक नीचे उतरकर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने आवाज दी। कोई जवाब न आने पर ऊपर जाकर देखा तो अमन का शव फंदे से लटका हुआ था। गांव के अन्य लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन ने बताया कि अमन कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। आत्महत्या क्यों की, इसका पता किसी को नहीं। अमन की शादी भी नहीं हुई थी। संवाद

वीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

वीरेंद्र सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed