{"_id":"683f4793c367e0ec17093f48","slug":"the-body-of-a-medical-store-operator-was-found-near-the-bypass-murder-suspected-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140590-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाईपास किनारे मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाईपास किनारे मिला मेडिकल स्टोर संचालक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
प्रमोद का फाइल फोटो-
सिलहरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाईपास स्थित आसरा आवास के पास खेत में मेडिकल स्टोर संचालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
बिनावर थानाक्षेत्र के गांव गिरधर निवासी प्रमोद कुमार शहर में किराये पर रहकर अल्लापुर भोगी गांव में मेडिकल स्टोर चलाते थे। मंगलवार शाम करीब छह बजे उनका शव बरेली-बदायूं बाईपास किनारे खेत में शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना पुलिस ने दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रवीन कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक के शव के पास शराब की बोतल व गिलास मिली है। बाइक भी कुछ दूरी पर खड़ी थी। अधिक शराब पीने से मौत होने की संभावना है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --
विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज हत्या का आरोप
बिल्सी। थानाक्षेत्र के गांव महलोली में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाक्षेत्र के गांव महलोली निवासी भूदेव की पत्नी सोनम (20) का शव मंगलवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना उसके मायके वालों को दी। शाम को मृतका के पिता राम अवतार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।