फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The body of a disabled person was found hanging from a noose in a scaffolding built in the field.

Budaun News: खेत में बने मचान में फंदे से लटका मिला दिव्यांग का शव

Fri, 26 Sep 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 12:40 AM IST
सार

जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा गांव में किसान हरिश्चंद्र का शव खेत में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और एक व्यक्ति के बेटे पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
The body of a disabled person was found hanging from a noose in a scaffolding built in the field.

विस्तार

जरीफनगर। जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा गांव निवासी हरिश्चंद्र (28) पुत्र जंडैल खेत की रखवाली करने गया था। यह दिव्यांग भी है। बृहस्पतिवार की दोपहर उसका शव खेत में बने मचान में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के नाधा गांव निवासी हरिश्चंद्र (28) पुत्र जंडैल गांव में खेती करता था। उसके तीन भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। खेत की रखवाली के लिए उसने खेत में मचान बना लिया था। शाम को वह खेत की रखवाली के बाद वहीं सोता था। बुधवार को घर से खेत पर गया था। सुबह को जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन

खेत पर जाकर देखा तो होश उड़ गए। उसका शव मचान में फंदे से लटका हुआ था। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया। देर शाम आई रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। भाई तेज प्रकाश ने एक स्थानीय व्यक्ति के बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी अक्सर उनके भाई को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिश्चंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दिव्यांग होने के कारण वह गांव में रहकर खेतीबाड़ी का काम देखता था। उसके तीन भाई दिल्ली और नोएडा में मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। फिर भी तहरीर के आधार पर जांच कर करके कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed