{"_id":"585fded34f1c1b2a41eeb20c","slug":"the-bku-activists-movement-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर आरपीएफ ने बचाई किरकिरी
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा 21 दिसंबर को पूर्व में एलान करके ट्रेन रोकने के मामले में आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अपनी किरकिरी बचाने का प्रयास किया है। अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने से तिलमिलाए भाकियू कार्यकर्ताओं ने महापंचायत करके आंदोलन करने की भी चेतावनी दे डाली।
मालवीय आवास पर हुई बैठक में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि रेल विभाग भाकियू से लड़ने के मूड में है तो जंग आरपार की होगी। मुकदमा उनके ट्रेन बढ़ाने के आंदोलन को कमजोर करने के लिए ही दर्ज कराया गया है, लेकिन भाकियू मुकदमेबाजी से नहीं डरती है। अब प्रदेश व्यापी आंदोलन का एलान किया जाएगा।
बीकेडी जिलाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने कहा कि भाकियू रेलवे ट्रैक पर खाट पंचायत का लगाएगी। दो जनवरी को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत महापंचायत करेंगे, जिसमें आंदोलन का एलान होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री शेबन कमाल, उपाध्यक्ष नूरउद्दीन, नगर अध्यक्ष हारून गौस, कहलन मियां, सतीश साहू, नरेंद्र सक्सेना, आरिफ गाजी, पप्पू सैफी, अशोक मौर्य, शमशाद आादि तमाम किसान मौजूद रहे।