{"_id":"694c44d8d2e1261c030e3acb","slug":"the-bilsi-team-won-in-the-senior-girls-kabaddi-competition-badaun-news-c-123-1-sbly1035-153512-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीनियर बालिका कबड्डी में बिल्सी की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीनियर बालिका कबड्डी में बिल्सी की टीम जीती
विज्ञापन
कबड्डी में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत: आयोजक
- फोटो : सिविल लाइंस स्थित सजा मैथोडिस्ट चर्च।
उझानी। सांसद खेल महोत्सव में चौथे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग बालिकाओं की कबड्डी में बिल्सी विधानसभा क्षेत्र की टीम विजेता रही।
महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर सब जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र विजेता और बिल्सी क्षेत्र उप विजेता रहा। जूनियर वर्ग में भी गुन्नौर क्षेत्र की टीम का जलवा रहा। बिल्सी को दूसरा स्थान मिला। सीनियर वर्ग में बिल्सी की टीम अव्वल रही। गुन्नौर को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा।
जूनियर बालिका वर्ग की ऊंचीकूद में अनामिका प्रथम, कंचन द्वितीय और शिवानी तृतीय, बालक वर्ग में लवकुश को पहला स्थान मिला। सीनियर बालक वर्ग की ऊंची कूद में आशीष, सब जूनियर बालिका वर्ग में छाया और सब जूनियर बालक वर्ग में चंद्रपाल ने प्रथम स्थान पाया।
इसके अलावा फुटबॉल मैच भी हुआ। खेलकूद का संचालन योगेश प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, किशनचंद्र शर्मा, अखिल अग्रवाल, शंकर गुप्ता, राहुल शंखधार, प्रशांत आदि मौजूद रहे।