{"_id":"68d05aa27248df0ac6022c14","slug":"the-bike-rally-of-women-police-echoed-the-message-of-a-strong-women-prosperous-state-badaun-news-c-123-1-sbly1018-147513-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिला पुलिस की बाइक रैली से गूंजा सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिला पुलिस की बाइक रैली से गूंजा सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश का संदेश
विज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को शहर में पुलिस विभाग की बाइक रैली में शामिल पुलिस कर्मी। स्रोत-
बदायूं। नवरात्र पर्व से पहले महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा देने के लिए प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का पांचवां चरण शुरू हो गया है। इसी क्रम में रविवार को शहर में महिला पुलिस कर्मियों ने बाइक रैली निकालकर समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
एसएसपी अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से महिला पुलिस कर्मियों की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और लोगों को महिला सुरक्षा तथा जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस ने जिले में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष दल तैयार किया है, जो बाजारों, विद्यालयों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सक्रिय रहेगा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
रैली के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस सहायता 112, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर क्राइम 1930, एम्बुलेंस 108, फायर सर्विस 101, स्वास्थ्य सहायता, 102, सीएम हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में बताया। पुलिस कर्मियों ने पंपलेट बांटकर और पोस्टर प्रदर्शित कर सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश का संदेश लोगों तक पहुंचाया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए भी नागरिकों को जागरूक किया गया।