{"_id":"69b1c1bc81cbd72dba00d52e","slug":"the-bdo-found-all-three-anganwadi-centers-in-lahari-closed-badaun-news-c-123-1-sbly1035-159048-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बीडीओ को लभारी के तीनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बीडीओ को लभारी के तीनों आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले
विज्ञापन
लभारी आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण करते बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल। स्रोत: स्वयं
उझानी। बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल ने कादरचौक के गांव लभारी स्थित तीनों आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद थे, उन्हें आसपास कोई बच्चा भी नजर नहीं आया। भौतिक सत्यापन के दौरान नवंबर और दिसंबर में पुष्टाहार वितरण में भी खामियां बताई गई हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अवशेष पुष्टाहार के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाईं। इस मामले में कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।
सीडीओ के आदेश पर मंगलवार अपराह्न बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच करने पहुंचे। सह कर्मियों के साथ उन्होंने लभारी के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम, द्वितीय और तृतीय की स्थिति पर गौर किया। निरीक्षण के बाद बीडीओ अग्रवाल ने बताया कि तीनों केंद्र बंद पाए गए हैं। किसी भी केंद्र पर कोई बच्चा उपस्थित नहीं था। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मौके पर बुलाकर जानकारी की गई तो उन्होंने अपने-अपने घर से पुष्टाहार वितरण करने का दावा किया।
बीडीओ अग्रवाल के मुताबिक, लभारी आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम पर नवंबर- 2025 में 14.29 प्रतिशत, दिसंबर- 2025 में 55.45 प्रतिशत, आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय पर नवंबर- 2025 में 25.62 प्रतिशत और दिसंबर- 2025 में 73.60 प्रतिशत पुष्टाहार बांटा गया।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय पर नवंबर- 2025 में 89.86 प्रतिशत, दिसंबर- 2025 में 94.89 प्रतिशत पुष्टाहार बांटा गया है। सत्यापन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अवशेष पुष्टाहार के बारे में जानकारी नहीं दे पाईं। बीडीओ ने ग्रामीणों से भी केंद्रों के संचालन से लेकर वितरण के बारे में जानकारी की। आगे की कार्रवाई के लिए भौतिक सत्यापन रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई है।