फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The attackers fired in the air due to the animosity of murder

Budaun News: हत्या की रंजिश में हमलावरों ने की हवाई फायरिंग

Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
The attackers fired in the air due to the animosity of murder
ककराला। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा के वार्ड 12 में सोमवार रात 10 बजे हत्या की रंजिश को लेकर आरोपी हमलावरों ने ससुर व दामाद के घर जाकर कई राउंड हवाई फायरिंग की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन हमलावर मौके पर नहीं मिल सके। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी तालिब अली के बेटे की करीब चार साल पहले हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। तालिब अली ने बेटे की हत्या का मुकदमा वार्ड के ही कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके चलते हत्या का मुख्य आरोपी तालिब अली से रंजिश मानने लगा था। सोमवार रात 10 बजे तालिब अली व उनके परिजन सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो हमलावर आए और करीब चार राउंड फायरिंग की। इसके बाद हमलावर तालिब अली के दामाद भूरा के घर के सामने पहुंचे। वहां तीन राउंड फायरिंग की। इससे मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने हमलावरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकले। तालिब अली ने हमलावरों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसओ उदयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की की तलाश की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिल सके। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया फायरिंग की सूचना मिली थी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर का आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed