फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The atmosphere of happiness changed into mourning... 24 days ago the couple had married their younger son.

Budaun News: मातम में बदला खुशियों का माहौल... 24 दिन पहले दंपती ने की थी छोटे बेटे की शादी

Sun, 04 Aug 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 04 Aug 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of happiness changed into mourning... 24 days ago the couple had married their younger son.
दंपति के घर के बाहर खड़े लोग। संवाद
दातागंज। 24 दिन पहले ही दंपती ने अपने छोटे बेटे की धूमधाम से शादी की थी, उन्हें क्या पता था कि लापरवाह अफसरों की वजह से हाईटेंशन लाइन उनके ऊपर गिर जाएगी और खुशियों का माहौल मातम में बदल जाएगा। शनिवार को दंपती का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव दुधारी निवासी देवपाल सिंह और उनकी पत्नी मीना सिंह शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वजीरगंज गईं थीं, वे दोनों दसवां संस्कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मूसाझाग थाने के नजदीक हाईटेंशन लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई थी, जिससे उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई थी। रात उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। बताते हैं कि हादसे के दौरान उनका बड़ा बेटा प्रदीप घर पर नहीं था। वह गाजियाबाद में नौकरी करता है। माता-पिता की मौत की खबर सुनकर देर रात बदायूं पहुंच गया। वहीं, छोटे बेटे शिवम ने पुलिस को पूरी जानकारी दी थी, जिसके आधार पर शनिवार सुबह दंपती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

देवपाल सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। छोटे बेटे शिवम की पिछले माह नौ जुलाई को ही शादी हुई थी। उनके घर में नई बहू आई थी, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा था। दंपती भी बेटे की शादी करके काफी खुश थे लेकिन शुक्रवार की शाम उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। दंपती की हादसे में माैत हो गई। परिवार वालों ने दोपहर के समय उनके शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं हटाई गई हाईटेंशन लाइन
- शुक्रवार शाम टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन अभी भी सड़क किनारे पड़ी हुई है। विद्युत निगम की ओर से सिर्फ इतना कर दिया गया है कि लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई जबकि हाईटेंशन लाइन जैसी की तैसी पड़ी हुई है। शनिवार शाम तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही लाइन जोड़ी गई।

दंपति के घर के बाहर खड़े लोग। संवाद

दंपति के घर के बाहर खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed