{"_id":"e0b30929785f64602f46c36f93b0ecb6","slug":"the-arrested-accused-seminary-operator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी मदरसा संचालक को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी मदरसा संचालक को किया गिरफ्तार
अलापुर।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के एक वार्ड के 14 साल के किशोर का मदरसा संचालक मोहम्मद फहीम उर्फ अल्लामा ने अपने भाई दानिश और एक अन्य साथी के साथ मिलकर मंगलवार को अपहरण कर लिया था। बाद में किशोर से कुकर्म की कोशिश की। रात में किशोर नग्नावस्था में फरीदपुर के जंगल से बरामद हुआ था।
किशोर के परिवार वालों ने अपहरण और कुकर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने किशोर के पिता की तहरीर पर अपहरण और कुकर्म की कोशिश की धाराओं में मोहम्मद फहीम उर्फ अल्लामा और दानिश समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने ककराला स्थित गैस गोदाम के पास से मदरसा संचालक मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा दिया गया है। पुलिस ने किशोर को मेडिकल के लिए भेजा था, लेकिन उसके परिवार वालों ने दूसरे दिन भी उसका मेडिकल नहीं कराने भेजा। एसओ एपी सिंह यादव का कहना है कि मेडिकल होने के बाद मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन