फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The amount of betel nut recovered on the remand of the murdered Mohabbat

हत्याभियुक्त मोहब्बत को रिमांड पर लेकर बरामद की सुपारी की रकम

Mon, 18 Sep 2017 12:12 AM IST
उझानी।
उझानी। Updated Mon, 18 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
The amount of betel nut recovered on the remand of the murdered Mohabbat
अाराोपी - फोटो : अाराोपी
एडीजीसी साधना शर्मा की हत्या में आरोपी बिल्सी के गांव परौली निवासी मोहब्बत उर्फ साजिद को बरेली की विशेष जांच प्रकोष्ठ (एसआईएस) के इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने रविवार को आठ घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस टीम उसे लेकर परौली गांव भी पहुंची। पुलिस ने उसके पास से सुपारी की रकम में के हिस्से में मिले 35 सौ रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजारकलां निवासी एडीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड की विवेचना बरेली की एसआईएस के इंस्पेक्टर एमपी सिंह कर रहे हैं। जेल में बंद हत्याभियुक्तों में से बिल्सी के गांव परौली निवासी मोहब्बत उर्फ साजिद के लिए विवेचक ने रविवार को आठ घंटे की रिमांड पर लिया। उसे सबसे पहले परौली ले जाया गया। पुलिस टीम ने उसके घर से 35 सौ रुपये बरामद किए। बरामद रुपयों में चार नोट चलन से प्रतिबंधित हैं। पूछताछ के दौरान मोहब्बत ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे हिस्से में जो रकम मिली थी, उसमें से वह अधिकांश पहले ही खर्च कर चुका है। बता दें कि मृतका की बहन विपर्णा गौड़ ने हत्याकांड में पीसी शर्मा समेत आठ लोगों को नामजद कराया था। नामजदों में एक विकास भवन बदायूं का बाबू गिरीश मिश्रा भी था। गिरीश और पीसी शर्मा इस वक्त बाहर हैं। साधना की हत्या करीब तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि मोहब्बत को बरामदगी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed