फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The afternoon's strong sunlight is ineffective in front of the melting

Budaun News: गलन के आगे दोपहर की तेज धूप बेअसर

Sun, 15 Dec 2024 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
The afternoon's strong sunlight is ineffective in front of the melting
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाती महिला, बच्ची। संवाद
बदायूं। मौसम ने पिछले कुछ दिन से करवट ली तो गलन बढ़ गई। दोपहर में तो तेज धूप निकल रही है, लेकिन गलन के चलते धूप का ज्यादा असर नहीं पड़ रहा। छांव में या कमरों व कार्यालय में बैठकर काम करने वाले लोग गलन से परेशान हैं।
विज्ञापन

दिसंबर आधा बीतने के साथ ही सोमवार से आषाढ़ का महीना शुरू हो जाएगा। आमतौर पर सर्दी के मौसम में इन दिनों ठंडक तो होती है, लेकिन गलन नहीं पड़ती। इस बार जनवरी जैसी गलन दिसंबर में ही पड़ रही है। सुबह-शाम जबरदस्त पड़ रही गलन ने ठंड और बढ़ा दी है। वहीं दिन में चल रही सर्द हवा ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शनिवार को चल रही सर्द हवा की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 21.7 और न्यूनतम 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री था। वहीं मौसम वैज्ञानिक आलोक सागर का कहना है कि आने वाले सप्ताह में दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान कम होगा। वहीं 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाती महिला, बच्ची। संवाद

ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाती महिला, बच्ची। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed