{"_id":"64f7974ce2acf12b2e0c4be4","slug":"the-accused-was-planning-to-go-abroad-caught-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3797-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विदेश जाने की फिराक में था आरोपी, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विदेश जाने की फिराक में था आरोपी, दबोचा
Wed, 06 Sep 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र का एक अपराधी को पुलिस ने विदेश जाने से दो दिन पहले ही पकड़ लिया। उसने अपना नाम बदलकर आधार कार्ड, पासपोर्ट आदि दस्तावेज बनवा लिए थे। अब एलआईयू उसकी छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ एनडीपीएस और जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। एक मामला उसकी पहली पत्नी ने भी दर्ज कराया था। ये सभी मामले एक नाम से दर्ज हैं, लेकिन आरोपी उस नाम को प्रयोग ही नहीं कर रहा था। वह कुछ समय पहले महाराष्ट्र चला गया था। वहां लातूर शहर की महिला से निकाह किया, लेकिन यहां उसने अपना दूसरा नाम बताया। यहीं से नाम बदलकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया। पहले जिस नाम से आधार कार्ड था, उसे बदलवाकर दूसरे नाम से करवा लिया और बदले नाम से ही पासपोर्ट बनवा लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी दो दिन बाद विदेश जाने की योजना बना रहा था। उसने दूसरी पत्नी और उससे जन्मी बेटी के नाम का भी पासपोर्ट बनवा लिया था। गांव के एक व्यक्ति ने एडीजी बरेली से भी शिकायत की थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी तरह कोतवाली पुलिस को इसकी भनक लग गई। इससे पहले एलआईयू को जानकारी हो गई थी। उसे रात में ही हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। मंगलवार शाम तक उससे पूछताछ चलती रही। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। पूरी छानबीन के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।