फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The accused of kidnapping the daughter shot and killed the father

Budaun News: बेटी को अगवा करने के आरोपियों ने पिता की गोली मारकर की हत्या

Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping the daughter shot and killed the father
बिनावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात 12 बजे घर के बाहर शौच जाने के लिए हैंडपंप से पानी भर रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह मृतक की बेटी ने गांव के दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटी ने बताया कि आरोपी उसकी छोटी बहन को अगवा कर ले गए थे। पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद से आरोपी पिता से दुश्मनी मान रहे थे। पुलिस कई बिंदुओं पर हत्या की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण के घर के बाहर ही कुछ दूरी पर सरकारी हैंडपंप लगा है। रविवार रात करीब 12 बजे ग्रामीण शौच जाने के लिए घर से बाहर लगे सरकारी हैंडपंप से पानी भर रहा था। इसी बीच रात के अंधेरे में किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली के छर्रे ग्रामीण के चेहरे, गर्दन और गले में घुस गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनते ही घरों में सो रहे लोग व परिजन नींद से जागकर बाहर निकल आए। बाहर खून से लथपथ ग्रामीण का शव पड़ा था। सूचना मिलते ही बिनावर थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। मृतक की बड़ी बेटी का आरोप है कि चार माह पहले रिजवान उर्फ मुस्कान उसकी छोटी बहन (16) को साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस में शिकायत किए जाने से आरोपी और उसका परिवार पिता से रंजिश मानने लगा था। मृतक की बेटी ने रिजवान उर्फ मुस्कान और उसके भाई फैजान पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।








दिल्ली में रहकर करते थे सिलाई

मृतक ग्रामीण दो भाई थे। मृतक के दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। रविवार रात बड़ी बेटी समेत पूरा परिवार घर पर ही था। बेटी के मुताबिक, पिता दिल्ली में सिलाई का काम किया करते थे।







थाने से लेकर आईजी तक की शिकायत, फिर भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि नवंबर 2024 में ग्रामीण दिल्ली में रहकर सिलाई का काम किया करता था। आरोप है कि सात नवंबर को रिजवान उनकी बेटी को कहीं ले गया। इस वजह से ग्रामीण काम छोड़कर गांव लौट आया था। लौटते ही ग्रामीण ने बिनावर पुलिस को आरोपी रिजवान के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आईजी से शिकायत की, फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।








ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की बेटी की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों पर मृतक की बेटी को अगवा करने का भी आरोप है। अगवा बेटी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। - शक्ति सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed