फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the 70 player team will go for participating the state level sports competition

प्रदेश में मंडल का परचम लहराने टीम आज होगी रवाना

Thu, 19 Nov 2015 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 19 Nov 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
the 70 player team will go for participating the state level sports competition
मंडलीय टीम में चुने गए 70 प्रतिभागी जाएंगे गोरखपुर
विज्ञापन



बदायूं के साथ ही शाहजहांपुर, बरेली और पीलीभीत जिलों का मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह पुलिस लाइंस मैदान में आयोजित हुआ था। प्रतियोगिताओं के समापन पर 70 सदस्यीय मंडलीय टीम का चयन हुआ था, जिसमें सर्वाधिक 42 खिलाड़ी बदायूं जिले के शामिल हैं।
मंडलीय टीम जिला क्रीड़ा प्रभारी एवं प्रदेश एथलेटिक्स टीम के चयनकर्ता रमेश सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर में 21 से 25 नवंबर तक होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जाएगी। इस बारे में रमेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सभी 70 प्रतिभागी डीआईओएस दफ्तर से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। कहा कि वहां पर प्रदेशीय टीम का चयन किया जाएगा। वह टीम जनवरी में महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। मंडलीय टीम में कुलदीप यादव, अजय शर्मा, इमरान मंसूरी, रोहित पाल, जसोदा, पिंकी गंगवार, नैना कपूर, रिक्की सिंह, फारूक हुसैन सहित 70 प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन


जीके प्रतियोगिता में यज्ञ ने मारी बाजी
बदायूं। युवा क्रांतिकारी छात्र संगठन की ओर से आयोजित कराई गई जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान (जीके) प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग) का परिणाम घोषित कर दिया गया। इसमें मदर टेरेसा स्कूल के यज्ञ कश्यप प्रथम एवं अब्दुल कादिर तृतीय और एसके इंटर कॉलेज के सत्यवीर द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जिलाध्यक्ष पुनीत कश्यप ने कहा कि 22 विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान अनन्या प्रभात शुक्ला, विपिन पाठक, जितेंद्र यादव, आर्येंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक शंखधार, नगर अध्यक्ष राजा सक्सेना, धु्रव परमार, रजत कुमार, दीपक सक्सेना, आकाश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed