{"_id":"6a1b48a0184b6f3154022149","slug":"tgt-14115-candidates-will-appear-for-the-exam-at-13-centres-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165075-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी : ः13 केंद्रों पर 14,115 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी : ः13 केंद्रों पर 14,115 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तीन और चार जून को होने वाली परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 14,115 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी रहेगी और अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी भी ली जाएगी। तीन जून को प्रथम पाली में 3687 और द्वितीय पाली में 2918 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, चार जून को प्रथम पाली में 4990 और दूसरी पाली में 2520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 14,115 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से 11:30 बजे तथा दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक आयोजित की जाएगी।
एडीएम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। बैठक में एसके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न प्रपत्रों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। एडीएम ने केंद्र अधीक्षकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। संवाद