{"_id":"5ddc15ff8ebc3e54dd1cfcb0","slug":"tern-badaun-news-bly3854910116","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पार करते समय बीच में टूटी हिच पिन, ट्राली फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पार करते समय बीच में टूटी हिच पिन, ट्राली फंसी
विज्ञापन
आसफपुर। रेलवे स्टेशन के नजदीक बरेली की ओर में बने रेलवे क्रॉसिंग के बीचों बीच सोमवार को लकड़ी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की हिच पिन टूट गई। जिस वजह से ट्रॉली ट्रैक पर ही अटक गई। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना से रामपुर को जाने वाले हाईवे पर जाम लग गया। वहीं रेल मार्ग भी बाधित हो गया। बरेली से चंदौसी जा रही मालगाड़ी करेंगी स्टेशन पर करीब सवा घंटे तक खड़ी रखी गई। बाद में जीआरपी ने जेसीबी की मदद से ट्रॉली को रेलवे ट्रैक से हटाया और अपने कब्जे में ले लिया है।
सोमवार को आसफपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रामपुर हाईवे पर बने रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय लकड़ी से भरी ट्रॉली का हिच पिन टूट गया। जिससे ट्रॉली रेलचे ट्रैक के बीच में फंस गई। ट्रॉली को फंसा देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित भाग गया। लकड़ी से भरी ट्रॉली फंसने से क्रॉसिंग के दोनों और जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर विजय कुमार मौके पर पहुंच गए। जिसकी सूचना मुरादाबाद रेलवे कंट्रोल को दी गई। जिसके बाद चंदौसी से रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रॉली को हटाकर रेलवे ट्रैक खाली कराया गया। इधर ट्रैक खाली न होने से बरेली से चंदौसी जा रही मालगाड़ी को करेंगी स्टेशन पर रोक दिया गया।