फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tern

चलती ट्रेन से नीचे गिरा युवक, दोनों पैर कटे

Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
tern
दबतोरी (बदायूं)। बुधवार को मुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग पर एक युवक के ट्रेन से गिरकर दोनों पैर कट गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से परिवार वाले बरेली ले गए हैं। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम किडौला निवासी पंकज (22) पुत्र सुशील कुमार बुधवार को मुरादाबाद- बरेली एक्सप्रेस ट्रेन से मुरादाबाद से अपने घर लौट रहा था। बताते हैं कि ये ट्रेन सुबह करीब दस बजे दबतोरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उस समय युवक ट्रेन के डिब्बे में गेट पर बैठा था। कुछ देर बाद ट्रेन स्टेशन से चल दी। बताते हैं कि ट्रेन ने ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ी थी। अभी वह सिद्धबाबा आश्रम के नजदीक पहुंची थी कि तभी युवक किसी तरह नीचे गिर गया। उसने गेट पर लगा लोहे का डंडा पकड़ लिया था। काफी दूर तक युवक घिसटता चला गया। लोगों ने उसे देखकर शोर भी मचाया। जब तक लोग उसे पकड़ पाते, उससे पहले युवक के हाथ छूट गए और उसके पैर पटरी पर आ गए, जिससे दोनों पैर कट गए। युवक को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे दबतोरी चौकी इंचार्ज कामेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को बिसौली स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां से परिवार वाले उसे बरेली ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed