फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ten MVA power substation will be built in housing development

Budaun News: आवास विकास में बनेगा दस एमवीए का विद्युत उपकेंद्र

Sun, 29 Sep 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 29 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Ten MVA power substation will be built in housing development
बदायूं। शहर की आवास विकास कालोनी में आने वाले दिनों में बिजली की किल्लत नहीं रहेगी। यहां दस एमवीए का विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसमें जो रुपये लगेंगे उन्हें आवास विकास खर्च करेगा। निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद विद्युत उपकेंद्र को बिजली विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


शहर की आवास विकास कॉलोनी में बी ब्लाॅक का निर्माण कार्य चल रहा है। आवास विकास की आबादी करीब पांच हजार है। मौजूदा समय में कार्यशाला फीडर से यहां बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उपभोक्ता ज्यादा होने के कारण अब यहां बिजली समस्या उत्पन्न होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लोड ज्यादा होने के कारण लो वोल्टेज व फॉल्ट बढ़ रहे है। इसको देखते हुए आवास विकास की तरफ से दस एमवीए का विद्युत उपकेंद्र बनाने का फैसला लिया गया। इसके लिए शासन से भी प्रस्ताव पास हो गया है। विद्युत उपकेंद्र में खर्च होने वाले लगभग 11 करोड़ रुपये आवास विकास वहन करेगा। विद्युत उपकेंद्र जब बनकर तैयार हो जाएगा इसके बाद उसे बिजली विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि आवास विकास में जल्द ही विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बनने के बाद वहां के लोगों को बिजली की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed