फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo Overturns After Colliding with Bull on Patiyali Road

Budaun News: पटियाली मार्ग पर सांड़ से टकराकर टेंपो पलटा

Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tempo Overturns After Colliding with Bull on Patiyali Road
घायल ओमवती। संवाद
बिल्सी। कासगंज जिले की पटियाली तहसील से भोले बाबा के सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो रविवार शाम हादसे का शिकार हो गया। रास्ते में अचानक सामने आए सांड़ के टेंपो से टकराने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव खैरातीनगर निवासी ओमवती पत्नी सोहनलाल, रामसनेही पत्नी नाथूलाल तथा फतेह नगला निवासी नेमवती पत्नी नेम सिंह, सुनीता पत्नी अरविंद समेत अन्य लोग पटियाली तहसील में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने गए थे। सत्संग समाप्त होने के बाद सभी लोग टेंपो से गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जैसे ही टेंपो पटियाली क्षेत्र से बदायूं की ओर बढ़ा तभी अचानक सड़क पर दौड़ता एक सांड़ सीधे टेंपो से आकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।



सफाई कर्मी को सांड़ ने पटका, हालत गंभीर

अलापुर। नगर निवासी सफाई कर्मी दोपहर बाद सफाई करने जा रहे थे। इसी बीच सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर के वार्ड दो निवासी नगर पंचायत के सफाई कर्मी कमल वाल्मीकि शाम करीब चार बजे अपने हलका में सफाई करने जा थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। बताया कि सांड़ ने बुरी तरह से कई बार उठाकर पटका, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। संवाद

घायल ओमवती। संवाद

घायल ओमवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed