फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo overturned after going out of control, one dead, nine injured

Budaun News: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक की मौत, नौ लोग घायल

Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturned after going out of control, one dead, nine injured
जयवीर का फाइल फोटो।
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर टेंपो खंदक में पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार सभी दस लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। बाकी का उपचार चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर के दस लोग मजदूरी करने के लिए जयपुर जा रहे थे। रविवार शाम सात बजे यह सभी लोग टेंपो में सवार होकर बदायूं आ रहे थे। जैसे ही वह अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अपरैला पहुंचे तो टेंपो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। सभी मजदूर दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसे में प्रियांश, सोमवरन, जयवीर, निर्देश, आयुष समेत दस लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जयवीर पुत्र मुरारी को मृत घोषित कर दिया। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed