{"_id":"98f04081c2001cef63f87be56f113b17","slug":"temple-uprooting-handpumps-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से हैंडपंप उखाड़ने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से हैंडपंप उखाड़ने के विरोध में प्रदर्शन
Saidpur
Updated Tue, 23 Jun 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उरैना के ग्रामीणों ने मंदिर के पास से हैंडपंप उखाड़ेे जाने के बाद उसे वहां न लगाने पर रोष जताया। उन्होंने मंदिर परिसर में ही प्रदर्शन कर हैंडपंप जल्द लगवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
ब्लाक क्षेत्र के गांव उरैना में शिव मंदिर पर लगे सरकारी हैंडपंप को तीन वर्ष पूर्व रीबोर के लिए ग्राम पंचायत सचिव ने उखड़वाया था, लेकिन इसको अभी तक नहीं लगाया गया है। इसे कारण मंदिर पर आने वाले लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार प्रधान और सचिव से कहा गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। तीन-चार बार तहसील दिवस में भी शिकायत की। वहां भी सुनवाई नहीं हुई है। ब्लाक प्रशासन ने भी पेयजल की किल्लत की ओर ध्यान नहीं दिया। प्रदर्शन करने वालों में नेत्रपाल सिंह, डोरी लाल, उदयवीर सिहं, सूरजपाल, प्रकाश, लाखन, दूल्हा खां, भूरे खां, नरेंद्र पाल आसदि शामिल रहे।
विज्ञापन