फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature reaches 43 degrees, hot winds increase people's troubles

Budaun News: 43 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्म हवाओं ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 43 degrees, hot winds increase people's troubles
बदायूं। जिले में बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते दिन के साथ-साथ रातें भी बेचैन करने लगी हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे रहे और दोपहर होते-होते सड़कें लगभग सुनसान दिखाई देने लगी। जरूरी काम से बाहर निकले लोग पेड़ों की छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए। बाजारों में भी दोपहर के समय चहल-पहल कम रही। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने राहगीरों की परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी का असर केवल दिन तक सीमित नहीं है। रात के समय भी तापमान अधिक रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे और कूलर भी गर्म हवा फेंकते नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। बिजली की खपत बढ़ने के साथ शीतल पेय, बर्फ और ठंडे पानी की मांग भी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक-दो दिन में बारिश की संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कोई खास अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed