फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Temperature drops, but no relief from heat

Budaun News: तापमान में गिरावट, पर गर्मी से नहीं राहत

Sat, 22 Jun 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops, but no relief from heat
धूप से बचने का प्रयास करती युवतियां। संवाद
बदायूं। अगले सात दिन तक मौसम के ऐसा ही रहने के आसार हैं। बादल छाएं रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। इसलिए झमाझम बारिश होने तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। गर्मी में पसीना बहाना पड़ेगा। उमस भी सहन करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में पिछले चार दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बावजूद इसके लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलती नजर नहीं आ रही। लोग अब भी पसीने से तरबतर हो रहे हैं। आने वाले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना मौसम विभाग जाता रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को अधिकतम 39.3 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान अधिकतम 41.9 और न्यूनतम 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन में अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। सुबह के समय बादल छाए हुए थे तो दिन में सूर्य के साथ बादलों का आंख-मिचौली का खेल चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। लोग पसीने में तरबतर होते रहे। भीषण गर्मी में लोगों को कूलर, पंखा भी राहत देता नजर नहीं आ रहा था। लोग दिनभर पेयजल का सेवन करते रहे, ताकि गर्मी से कुछ निजात मिल सके। भारत मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार, इस सप्ताह मौसम यूं ही बना रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed