{"_id":"68409f2913c39aeaa0033e0b","slug":"tell-farmers-the-benefits-of-natural-farming-badaun-news-c-123-1-akb1003-140597-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे बताए
विज्ञापन
उघैती। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सहसवान विकासखंड के गांव खितौरा भगवंत में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र बरेली के वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती के फायदे समझाए।
उन्होंने रसायन मुक्त खेती और जैविक उपायों पर जोर दिया। वैज्ञानिक डॉ. निधि सचान ने बताया कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कृषि अनुसंधान केंद्र अधिकारी डॉ. वीर सिंह ने मिट्टी परीक्षण का महत्व बताया। डॉ. नेत्रपाल शर्मा ने फॉर्म प्वाइंट पाइप लाइन ड्रिप सिंचाई की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये तकनीक वर्षा जल संरक्षण के लिए आवश्यक है। किसानों ने फसल की सुरक्षा के लिए तारबंदी योजना में रुचि दिखाई। उन्हें इस योजना की सब्सिडी और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। डॉ.सोहार्द दुबे ने आत्मा योजना के तहत मिलने वाले कृषक पुरस्कार की जानकारी दी। इस मौके पर कृषि विभाग के सौहार्द दुबे, अंजार अहमद, वीर सिंह, नेत्रपाल, सुभाष चंद्र ग्राम प्रधान तिलक सिंह पाल, कृषि सचिव होतीलाल सिंह व ग्रामीणों सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद