{"_id":"6ba5b704e54294a2fdefdcd6aa6d0e13","slug":"telangana-women-courted-by-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलगांना की महिलाओं ने दीं जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलगांना की महिलाओं ने दीं जानकारियां
badaun
Updated Thu, 02 Jul 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेलगांना राज्य से समूह गठन को आई महिलाओं को आज विकासखंड सालारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें विदाई दी गई। तेलगांना की महिलाओं ने समूह गठन के बारे में मौजूद महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
विज्ञापन
इस मौके पर तेलगांना की महिलाओं ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति को जाना है। इसी के चलते समूहों का गठन किया गया है। समूह गठन से होने वाले लाभों के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया। उन्होंने बही खातों के रखरखाव के बारे में भी बताया। कहा कि जो महिलाएं समूह गठन में शामिल हैं उन्हें पूरे मनोयोग से काम करके अन्य लोगों को जोड़ना चाहिए। एनआरएलएम के उपायुक्त आरपी सिंह और खंड विकास अधिकारी सालारपुर ललित कुमार सोती ने भी महिलाओं को समूह गठन के लिए प्रेरित किया। जिला प्रबंधक अग्रणी (पीएनबी) चारू भट्टाचार्य, जिला समंवयक बीओबी अवनीश शर्मा, रवि चौहान, सतेंद्र कुमार, शंकल लाल पाल सहायक विकास अधिकारी, हरप्रसाद गौतम, सुप्रीम कुमार सागर, तकसीर अहमद के अलावा आकाश सक्सेना, ऋषिपाल सिंह, जानकीप्रसाद शर्मा, केपी सिंह राठौर, अवनेश राठौर, ग्रीशपाल सिंह, हेमंत गुप्ता, टीएच खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन