{"_id":"64adada950d67ae6e80d4c84","slug":"telangana-police-reached-badaun-to-take-away-the-miscreants-badaun-news-c-123-1-sbly1004-727-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदमाशों को ले जाने के लिए बदायूं पहुंची तेलंगाना पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदमाशों को ले जाने के लिए बदायूं पहुंची तेलंगाना पुलिस
विज्ञापन
28 जून की रात मुठभेड़ में पकड़े गए थे ककराला के तीन बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए ककराला के तीनों बदमाशों को ले जाने के लिए तेलंगाना पुलिस मंगलवार को बदायूं पहुंची। पुलिस ने उन्हें ले जाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्हें जेल से निकालकर तेलंगाना ले जाया जाएगा।
विगत 28 जून की रात थाना पुलिस की ककराला के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई थी। इसमें पुलिस ने ककराला निवासी गुड्डू कालिया उर्फ अयाज पुत्र इश्त्याक, नईम उर्फ गोरा पुत्र आगाज मास्टर और यूसुफ खान उर्फ अली हसन को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चार लाख रुपये, तीन तमंचे और तीन मोबाइल भी बरामद हुए थे।
इन बदमाशों ने तेलंगाना समेत कई राज्यों में बड़ी डकैती डाली थी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मंगलवार को उन्हें ले जाने के लिए तेलंगाना पुलिस बदायूं पहुंची। पुलिस ने बदमाशों को ले जाने की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।